व्यापार मंडल नए भारत के निर्माता रतन टाटा की आयोजित की श्रद्धांजलि सभा,

जौनपुर: उद्योग व्यापार मंडल ने सुतहट्टी बाजार स्थित जिला कैंप कार्यालय पर रतन नवल टाटा की श्रद्धाजली सभा आयोजित किया जिसमें जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि रतन टाटा जी का नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान था आपके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता आपने निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक देश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए रतन टाटा जी के आदर्श विचार और सिद्धांत की प्रशंसा करते हुए व्यापारियों को उनके व्यक्तित्व का अनुकरण करने के लिए कहा,
प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर और जिला संरक्षक राजदेव यादव ने अपने उद्बोधन में रतन टाटा जी के आदर्श सोच और उच्च विचारों और व्यापारी सोच की प्रशंसा किया, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि और नगर उपाध्यक्ष लोकेश साहू ने पूरे विश्व में भारत की अलग पहचान बनाने में रतन टाटा जी के योगदान के बारे में बताया, श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी व्यापारियों ने टाटा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया और 2 मिनट का मौन रहकर ईश्वर से उनके पवित्र आत्मा की शांति की प्रार्थना किया

श्रद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री रामकुमार साहू,संजय केडिया,अरुण कपूर, संतोष साहू,विजय जायसवाल,ज्ञानेंद्र साहू, मुन्नालाल अग्रहरि,यशवंत साहू,मनोज कुमार साहू, डी.के. अग्रहरि,आशीष कुमार, गुप्ता जी,अरविंद जायसवाल,अकरम, रामजी अग्रहरि, अनिल वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां