ह्रदय गति रूकने से जोगीबीर मन्दिर के मुख्य पुजारी का हुआ निधन


सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कल्याणपुर गांव गठिया नाला पूल के पास स्थित जोगीबीर बाबा मंदिर मुख्य पुजारी अतवारु बाबा का शुक्रवार की दोपहर ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी निधन की खबर सुनते ही आस—पास के गांवों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं—पुरुष अंतिम दर्शन के लिए इकठ्ठा हो गये। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के हौज निवासी बाबा अतवारु गिरी लगभग 40 वर्षों से लगातार मंदिर में पूजा पाठ करने के साथ मंदिर की देखभाल करते थे। लोगों के अनुसार सुबह स्नान करके पूजा—पाठ किये और अपने भक्तों के साथ बैठकर लोगों से बातचीत कर रहे थे। अचानक उनके सीने में दर्द उठा जिन्होंने अपने भक्तों से बताया कि सीने में दर्द हो रहा है। भक्तों द्वारा उन्हें एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।निधन के बाद आस—पास के गांवों के सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिये मंदिर पर जमा हो गयी

——इनसेट——
मंदिर परिसर में बाबा को दी गयी समाधि
ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जायसवाल सहित अन्य भक्तों  द्वारा मंदिर परिसर के अंदर गड्ढा खुदवाकर बाबा की समाधि दी गयी। भारी संख्या में जुटे भक्तों के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

  • Related Posts

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम

    हाईस्कूल में वर्षा यादव और इंटरमीडिएट में अंशिका यादव बनीं स्कूल टॉपर जौनपुर – सिरकोनी क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज,…

    Continue reading
    गर्मी का कहर जारी, जनजीवन बेहाल

    विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान, आपूर्ति व्यवस्था पर उठे सवाल जौनपुर- जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है,…

    Continue reading

    You Missed

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम

    गर्मी का कहर जारी, जनजीवन बेहाल

    पतौरा गांव में दबंगों का कहर: महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

    उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू

    खरीफ 2026: जौनपुर में किसानों को मुफ्त बीज मिनी किट व अनुदान पर बीज उपलब्ध

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हेतु आवश्यक सूचना