श्रीराम कथा आयोजन के एक दिन पहले विशाल कलश यात्रा की रणनीति बनीआकर्षक झांकियो के साथ भगवा रंग में रंगेगा जौनपुर

जौनपुर। नौ नवम्बर को जौनपुर के इतिहास में अभूतपूर्व आध्यात्मिक चेतना का परचम लहराएगा। उस दिन कलश यात्रा में पीत परिधानों में पांच हजार महिलाए सिर पर चुनरी और कलश धारण किए नगर के चप्पे चप्पे में इतिहास की एक तारीख और नई इबारत लिखेगी। यह बात प्रख्यात समाजसेवी एवं उद्यमी तथा श्रीराम कथा 2024 के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने स्थानीय सुंदरनगर उमरपुर स्थित चस्का रेस्टोरेंट में श्रीराम कथा संचालन टोली को संबोधित करते हुए कहा।
ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है।

कलश यात्रा में विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा झांकियो का प्रदर्शन किया जाएगा। कलश, सेवा भारती के बैनर तले बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान स्थित आयोजित श्रीराम कथा स्थल के भव्य पांडाल में स्थापित किया जायेगा। गाजे बाजे के साथ इस कलश यात्रा में हजारों हजार श्रद्धालु नर नारी शामिल होंगे। बीआरपी कालेज से लगायत जौनपुर नगर भगवा रंग से पट जायेगा और समूचा वातावरण राममय हो जायेगा ऐसी योजना बनाई जा रही है।


आरएसएस काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने श्रीराम कथा की सफलता हेतु एक रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्य योजना को अंतिम रूप प्रदान करते हुए कार्य का वितरण किया। बताया की संघ सहित उसके सभी अनुसांगिक संगठन तथा समविचारी स्वयंसेवी संगठनों एवं मातृशक्ति का श्रीराम कथा में भरपूर सहयोग मिल रहा है। सेवा भारती जौनपुर के जिलाध्यक्ष डा तेज सिंह ने भी संबोधित किया। मुख्य रूप से जिला संघचालक डा सुभाष सिंह डा वेदप्रकाश सिंह विमल सिंह कुंवर प्रदीप सिंह डा उदय सिंह डा अंजना सिंह प्रीति गुप्ता शशि मौर्या अंजू पाठक राखी डा अंजना श्रीवास्तव माधुरी गुप्ता डा सरला त्रिपाठी गुंजन चौहान विनोद स्कंद पटेल सोनी जायसवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण