राम—केवट संवाद सुनकर दर्शक हुये भाव-विभोरगोपीपुर की रामलीला में राम—केवट का हुआ भव्य मंचन


सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक अंतर्गत गोपीपुर गांव में 177 वर्ष से हो रही ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा रामलीला समिति के तत्वावधान में गुरुवार की रात की रामलीला में राम—केवट संवाद, सीता हरण लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ। गुरुवार रात की रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर व मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. उत्तम गुप्ता ने राम, लक्ष्मण, सीता की आरती उतारकर किया। इस मौके पर अमरेश रतन सिंह ने कहा कि राम के आदर्शों को हर व्यक्ति को अपने अंदर समाहित करना चाहिए और सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। रामलीला मंचन में राम—केवट संवाद में ‘मांगी नाव न केवट आना कहहूं तुम्हार मरम न हम जाना’ संवाद सुनकर पंडाल में श्रोता भावुक हो उठे। केवट—भगवान राम के वन जाते समय प्रभु राम से यह बात कहता था। राजा दशरथ ने कैकेयी के चारों वचनों को पूरा करने के लिए राम वनगमन को विवश हो जाते हैं। तब राम से खुद वनगमन का प्रस्ताव मान लेते हैं। महाराज दशरथ को समझाते हैं और सीता व लक्ष्मण के साथ स्वयं मंत्री सुमंत के साथ प्रस्थान कर जाते हैं। अयोध्या की सीमा से सुमंत को वापस कर देते हैं जिसके बाद खुद वहीं से पैदल चलकर नदी के पास पहुंचते हैं। नदी पार करने के लिए केवट को बुलाया। केवट आने पर प्रभु राम को पहचान जाता है और नदी पार कराने से मना कर देता है। प्रभु राम कारण पूछते हैं तो केवट कहता है कि आपको बैठाने से मेरा नौका औरत बन जायेगी तो मैं क्या करूंगा, इसलिये आपके पांव को पखारने के बाद ही बैठा सकता हूं, फिर प्रभु राम के सहमत से वह उनके पांव को पखार कर नौका में बैठाकर नदी पार कराया। यह मंचन देख दर्शक भाव-विभोर हो गये। दर्शकों ने जय श्रीराम के नारे लगाये जिससे पूरा पण्डाल भक्तिमय हो गया। दूसरे दृश्य में रावण द्वारा सीता का हरण मंचन हुआ। उसी दौरान मां सीता को बचाने के लिए जटायूं और रावण का युद्ध हुआ जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।

रामलीला का संचालन अमित सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक संतोष सिंह, अध्यक्ष प्रधान आरती सिंह अखिलेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, डायरेक्टर मनोज सिंह, पूर्व प्रधान मनोज सिंह, महामंत्री शिवशंकर सिंह, अजय सिंह, संजू गुप्ता, अनिल सिंह, धीरज सिंह, विपिन सिंह, छोटे लाल सिंह मास्टर, रजनीश चौबे, मुकेश सिंह, आशीष चौबे, अनुज सिंह, भीम यादव, संतोष सिंह, शैलेश यादव, हीरा लाल गुप्ता, प्रभाकर सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
005

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण