मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने वृहद गो संरक्षण केंद्र मैनुद्दीनपुर बक्सा और अस्थाई गो आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा का किया निरीक्षण    

जौनपुर – शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देशन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ओ.पी. श्रीवास्तव द्वारा वृहद गो संरक्षण केंद्र मैनुद्दीनपुर बक्सा और अस्थाई गो आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा का निरीक्षण किया गया।   

 

                         निरीक्षण के दौरान गौशाला में साफ-सफाई अच्छी पाई गई। उन्होंने गोवंशो को गुड़ एवं केला खिलाया। गौशाला परिसर में छितवन, आंवला एवं गोल्ड मोहर के 01-01 पेड़ लगाए गए। गौशाला में एक गोवंश बीमार था, जिसका उपचार संबंधित पशु चिकित्साधिकारी द्वारा नियमित रूप से इलाज किया जा रहा है, शेष सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। गौशाला में कुल 204 गोवंश संरक्षित हैं। भूसा, चुन्नी, चोकर तथा हरा चारा (चरी) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला।

                     अस्थाई गो-आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा जौनपुर के निरीक्षण में 126 गोवंश संरक्षित मिले, सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए, भूसा लगभग 28 कुंतल, 22 बोरी चुन्नी तथा हरा चारा के रूप में नेपियर घास 03 बिस्वा में लगी है। 10 से 12 बिस्वा में नेपियर घास लगाने हेतु खेत जोता गया है, उसे तत्काल कल तक लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण