डीएम की अध्यक्षता मे कर-करेत्तर की बैठक हुई संपन्न

जौनपुर– जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में उन्होंने स्टांप, राजस्व, परिवहन कर और आबकारी सहित अन्य विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने स्टाम्प और बिक्री कर में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बिक्री कर में प्रवर्तन की कार्यवाही कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त कि और संबंधित अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विद्युत विभाग के समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि बड़े बकायेदार पर आरसी की कार्यवाही की जाए, और दुर्गा पूजा के दौरान अच्छा कार्य करने वाले सभी तहसीलों से 02-02 लाइनमैन को बुलाकर सम्मानित किया जाए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी स्तर पर लम्बित पुराने मुकदमों की समीक्षा की और अभियान चलाकर निस्तारण करने और कृषक दुर्घटना बीमा में प्रगति लाने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।


इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, उपजिलाधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह