कृषि की कार्ययोजना एवं सन्तुलित खेती से बढ़ेगी आमदनी


जौनपुर – कृषि विभाग द्वारा शनिवार को कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम/आत्मा योजना के तहत बरसठी ब्लाक कार्यालय के सभागार में रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि की कार्ययोजना बनाकर सन्तुलित खेती द्वारा किसानों की आय दूनी करने के उपाय, मृदा स्वास्थ्य, पराली प्रबंधन, रबी फसलों के वेहतर उत्पादन वाली तकनीकीयो एवं लाभकारी कृषि योजनाओं से विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्रशिक्षित किया गया।


मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र शुक्ल ने कहा कि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम लागत में अधिक लाभ ले सकते है, सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है किसान योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपनी समृद्धि कर सकते है।


उप परियोजना निदेशक आत्मा डा.रमेश चंद्र यादव ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने हेतु सन्तुलित खेती के साथ – साथ कृषि की कार्ययोजना बनाकर पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन, रेशम उत्पादन, मशरूम उत्पादन अति आवश्यक है, ताकि कृषि विविधीकरण अपनाते हुए विभिन्न स्रोतों से अपनी आय में वृद्धि कर किसान अपनी समृद्धि कर कृषि का सतत विकास कर सकते है।


उन्होंने कहा कि किसानों को अब खेती को आजीविका के साधन के रूप में नही बल्कि उद्यम के रूप में अपनाने की आवश्यकता है, इसमे कृषि तथा संबंधित विभागों यथा पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, मंडी का सहयोग किसान भाइयों को लेना होगा। विषय वस्तु विशेषज्ञ डा. तेजबल सिंह ने गोष्ठी में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, कृषि सिंचाई,खरपतवार नियंत्रण, कृषि यंत्रीकरण, गन्ना उत्पादन तकनीक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, मत्स्य तालाब प्रबंधन,मीलेट्स की खेती, अन्तः फसली खेती एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी विस्तार से दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी मुन्नीलाल यादव तथा संचालन एडीओ एजी. सर्वेश पाल ने किया। इस मौके पर अवधेश दुबे, राजकुमार शुक्ल, सुभाष चंद्र, धर्मराज, सुनील गुप्ता, सर्मिला, आशा, उर्मिला, रेखा देवी आदि किसान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण