डिवाडर से टकराने पर 3 लोग हुये घायल, आजमगढ़ से लौटते समय हुआ हादसा


धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे स्थित बाईपास पर बने डिवाइडर से चार पहिया वाहन टकरा गई। वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गये। तीनो घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र के कल्लू चौहान दो अन्य लोगों के साथ रविवार को चार पहिया वाहन से आजमगढ़ में रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम अटेंड करने गए थे। देर रात में आजमगढ़ से जौनपुर लौटते समय जैसे ही गौराबादशाहपुर बाईपास पर पहुंचे तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गये। इस हादसे में काली प्रसाद (30), कल्लू चौहान (28) और चालक लालू यादव घायल हो गये। दो के सर में चोट आयी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। वहीं वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस जेसीबी से उक्त वाहन को निकाली। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। वाहन को भी जेसीबी से निकलवा दिया गया है।

  • Related Posts

    उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू

    जौनपुर – जनपद के शंकरगंज, महरूपुर स्थित उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।…

    Continue reading
    खरीफ 2026: जौनपुर में किसानों को मुफ्त बीज मिनी किट व अनुदान पर बीज उपलब्ध

    खरीफ 2026: जौनपुर में किसानों को मुफ्त बीज मिनी किट व अनुदान पर बीज उपलब्ध जौनपुर, 23 अप्रैल 2026 (सू0वि0) – जिले में दलहन,…

    Continue reading

    You Missed

    उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू

    खरीफ 2026: जौनपुर में किसानों को मुफ्त बीज मिनी किट व अनुदान पर बीज उपलब्ध

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हेतु आवश्यक सूचना

    सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव

    प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियो ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

    रोटरी क्लब ने विश्व पृथ्वी दिवस पर निकली जागरूकता रैली