बेनीराम की दुकान से महिला का स्मार्टफोन गायब, दुकानदार बोला – मेरा सीसीटीवी लाइव चलता है


जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायपोख्ता पुलिस चौकी अंतर्गत शाही पुल के बगल में स्थित बेनीराम इमरती वाले की दुकान से सोमवार की दोपहर एक स्मार्टफोन गायब हो गया। दुकान पर मिठाई लेने पहुंची त्रिलोचन महादेव जलालपुर की निवासी मनीषा सिंह पत्नी विक्रांत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वह सोमवार को दोपहर में लगभग एक से डेढ़ बजे के करीब उक्त दुकान पर मिठाई लेने गई थी। इसी दौरान उनका ओप्पो एफ17 प्रो स्मार्टफोन दुकान से गायब हो गया। जब उन्हें पता चला कि उनका मोबाइल फोन दुकान पर छूट गया है तो वह वापस दुकान पर आयीं और दुकानदार से अनुनय विनय करने लगी कि भैया सीसीटीवी में देख लीजिए तो मेरा फोन मिल सकता है लेकिन दुकान से सख्त लफ्जों का प्रयोग करते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया बल्कि टालमटोल उत्तर देते हुए कहा कि हमारे यहां का सीसीटीवी लाइव चलता है हम पुराना नहीं देख सकते। फिलहाल महिला ने अपने पति को जानकारी देते हुए थाने में सूचना देने में जुटी हुई हैं। हालांकि इस संबंध में दुकानदार से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका सम्पर्क नहीं हो सका।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह