दीवानी न्यायालय में कल बनेगा वरिष्ठजनों का आयुष्मान कार्ड


जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने अवगत कराया है कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 70 प्लस सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र द्वारा मेगा कैंप लगाकर कार्ड बनाये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। वरिष्ठजनों के कार्ड सभी पंचायत भवन, जिला पुरुष चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर, सभी जन सेवा केंद्रो पर, समस्त आशा के माध्यम से, समस्त सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों पर बनाये जा सकते हैं। 70 प्लस वरिष्ठजनों के आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड के जन्म तिथि के आधार पर बनाये जाने हैं। इसमें किसी भी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। 20 नवम्बर 2024 को दीवानी न्यायालय में कैम्प लगाकर समस्त वरिष्ठजनों का कार्ड बनाया जायेगा। वरिष्ठजन आयुष्मान कार्ड बनावाकर 5 लाख तक निःशुल्क ईलाज किसी भी सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में व किसी भी राजकीय चिकित्सालयों में करवा सकते हैं। उन्होंने बताया है कि जनपद में कुल 34 निजी चिकित्सालय सूचीबद्ध हैं जहां पर लाभार्थियों का इलाज व कार्ड बनवाया जा सकता है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी साचीज के निर्देशानुसार 20 नवम्बर 2024 से 22 नवम्बर 2024 तक सेवानिवृत्त समस्त कर्मचारियों का विकास भवन के द्वितीय तल पर कैंप लगाकर आय़ुष्मान कार्ड बनाया जायेगा जिसमें समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों व उनके आश्रितों का कार्ड बनाया जाना हैं। समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारी पं. दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस कार्ड बनाने हेतु पेंशन से सम्बन्धित दस्तावेज, आधार कार्ड, फोटो लेकर कैंप में आये व केंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का कष्ट करें। जनपद में अब तक कुल 1169562 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं और 83831 लाभार्थियों के ईलाज हो चुके हैं जिन पर लगभग 133 करोड़ खर्च हुये हैं।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम