डीएम ने कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर 22 नवम्बर, 2024 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चो से संवाद करते हुए उनसे मध्यान्ह भोजन के तहत मिलने वाले भोजन के सम्बन्ध में जानकारी ली और निर्देशित किया कि बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जाए। विद्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।


इसके साथ ही नैट परीक्षा में अधिक से अधिक बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने और बेहतर ढंग से परीक्षा को सम्पन्न कराने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल को दिये।


इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग की तरफ से 23, 24 नवंबर को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गई है। इस तिथि पर सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपलब्ध रहेंगे। उन्होने बी.एल.ओ. को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक संख्या में नये मतदाताओं को वोटर कार्ड बनाया जाए।


इसके साथ ही उन्होने जनपदवासियों से अपील की है कि इन विशेष तिथियां को समस्त जनपदवासी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करा लें।

महिला मतदाताओं से विशेष अपील की है जो एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रही हैं। इसके अलावा जिन महिला मतदाताओं ने 18 वर्ष पूर्ण कर ली हैं, तथा जिनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं उन्हे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करने की अपील की है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न