हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता में बेबी श्री सिंह “प्रथम

जौनपुर। जिला महिला चिकित्सालय के सभागार कक्ष में हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा० महेन्द्र कुमार गुप्ता की देख-रेख में बाल रोग विशेषज्ञ डा० सन्दीप कुमार सिंह, एवं रितू प्रिया सिंह ने एक वर्ष तक के बच्चों का कई मानकों के आधार पर चयन किया, जिसमें संस्थागत प्रसव, तुरन्त स्तनपान तथा छः माह तक पूर्ण स्तनपान तथा सम्पूर्ण टीकाकरण शामिल था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री सिंह पुत्री ज्योति सिंह, द्वितीय स्थान हर्ष पुत्र सपना सिंह, तृतीय स्थान आकृति साहू पुत्री ममता साहू ने प्राप्त किया, जिन्हें चिकित्सकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। शेष प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन “काउंसलर” डा० सीमा सिंह ने किया’ साथ में पंकज, संजय, शैलेन्द्र गुप्ता कनिष्ठ सहायक सहित अन्य स्टाफ ने सहयोग किया।

ज़िला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा इस तरह के अनेकों कार्यक्रम आये दिन कराए जाते हैं जिनके कार्य की बेहद सराहना हो रही हैं। महिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं जिसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेन्द्र कुमार गुप्ता हमेशा सजग दिखाई देते हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां