दिव्यांग बच्चों के स्कूल में उत्सव के साथ मनाया गया विश्व विकलांग दिवस


जौनपुर। नगर के रूहट्टा स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजूकेशन दिव्यांग बच्चों का स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र में विश्वविकलांग दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि  सुजीत अग्रहरि रहे जिन्होंने इन बच्चों के उत्थान हेतु हर संभव मदद की बात कही। इसी क्रम में मनीष सिन्हा ने कहा कि ऐसे बच्चों के सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार नहीं करना चाहिए, बल्कि उत्थान के लिए प्रयास करना करना चाहिए। राहुल पाठक ने दिव्यांग बच्चों को संगीत  सीखने की बात कही। अमित परमार ने दिव्यांगों को अध्यात्म से जोड़ने की बात कही तो शिराज अहमद ने विशेष शिक्षक के लिए आवास उपलब्ध कराने की बात कही। कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि समाजसेवा व मानव का काम बिना समाज के योगदान के संभव नहीं है, इसलिए मानव सेवा व दिव्यांगों के कल्याण व उत्थान में समाज का हर संभव सहयोग आवश्य होना चाहिए।

बिट्टू किन्नर ने सहयोग राशि दिया जिसके बाद डॉ लल्लन एवं शरद साहू ने बच्चों में खाद्य सामग्री वितरित किया। तत्पश्चात्ब च्चों ने गाना गया जिसके बाद सभी दिव्यांग बच्चे समोसा, मिठाई, बिस्कुट, फल इत्यादि पाकर खुश हुये। अन्त में संस्था की सचिव किरन ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विशेष शिक्षिका हेमू, प्रवेश गुप्ता, आशा विश्वकर्मा, सदफ मुमताज, आकाश सिंह, शारिब हसन, डॉ राजेश गुप्ता, रौनक गुप्ता, रिशु गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां