युवती को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज


धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को सिकरारा थाना के बेड़सरी गांव निवासी एक युवक ने बहला फुसला कर भगा ले गया। बता दें कि जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव निवासी शशिकला देवी पत्नी अजीत कुमार ने थाने पर तहरीर दी है कि उसकी पुत्री को सिकरारा थाना क्षेत्र के बेड़सरी गांव निवासी विक्की कुमार ने बहला—फुसलाकर घर से भगा ले गया। घर से भागते उसकी पुत्री ने बैनामा के लिये घऱ में रखे 95 हजार रूपये नगद सहित बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा कान का झुमका, मंगलसूत्र इत्यादि लेकर चली गयी। शशिकला को मोबाइल फोन के जरिए पता चला कि उसकी बेटी को भगाने में विक्की का हाथ है। उसने जफराबाद थाने पर विक्की के खिलाफ तहरीर दी है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि लड़की को भगाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए सख्त निर्देश परीक्षार्थियों के लिए पेयजल व…

    Continue reading
    तेज गर्मी में स्कूल से लौटते बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

    छुट्टी के समय धूप और लू से अभिभावक भी चिंतित जौनपुर- जनपद में बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच विद्यालयों के समय में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    तेज गर्मी में स्कूल से लौटते बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

    पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में नामांकन मेले का आयोजन, 30 बच्चों का हुआ नामांकन

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम