शादी टूटने पर युवक ने युवती के परिजनों को दी धमकी

परिजनों ने पुलिस को बुलाया तो युवक हुआ फरार


धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैयां मोड़ स्थित एक दुकानदार पर एक लड़की के परिजनों ने शादी टूटने पर लड़की के परिजनों को उसकी किसी और जगह शादी तय होने पर तुड़वाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दिया। पुलिस देखते ही उक्त दुकानदार मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जनपद सुल्तानपुर निवासी श्रीचंद सोनी के 21 वर्षीय पुत्री की शादी जौनपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के खोयामंडी निवासी अनूप कुमार से शादी फिक्स हुई थी। एक महीने पहले ही किसी बात को लेकर लड़की के परिजनों ने इस शादी को कैंसल कर दिया। आरोप है कि शादी टूटने से खुन्नस खाये उक्त युवक लड़की के और उसके परिजनों के मोबाइल नंबर पर लगातार कॉल कर के लड़की के किसी अन्य जगह शादी फिक्स होने के बाद रिश्ता तोड़वाने का धमकी देने लगा। इस पर गुरुवार को दोपहर लड़की के परिजन जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैयां मोड़ पर अनूप कुमार की दुकान पर पहुच गए। दोनो पक्षों में जमकर झड़प होने लगी। लड़की के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर के सूचना दे दिया। पुलिस को आता देख उक्त युवक अपनी दुकान से फरार हो गया। इस दौरान दुकान पर काफी भीड़ भी जुट गई। परिजन तहरीर देने के लिए थाने पर गये।

  • Related Posts

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल जौनपुर – शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग स्थित…

    Continue reading
    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    जौनपुर-भीषण गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। शासनादेश के प्रावधानों के तहत जनपद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम

    गर्मी का कहर जारी, जनजीवन बेहाल

    पतौरा गांव में दबंगों का कहर: महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

    उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू