ऐतिहासिक धनुष्यज्ञ एवं श्री राम विवाह संपन्न

जौनपुर। जनपद में हर साल की तरह इस साल भी श्री राम बारात शोभायात्रा काफी धूम धाम के साथ निकाली गई। आपको बता दे कि श्री राम बारात शोभायात्रा से एक दिन पहले पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित प्राचीन पांचों शिवाल मंदिर में ऐतिहासिक धनुष्यज्ञ का आयोजन किया गया । जिसके अगले दिन नगर में श्री राम बारात शोभायात्रा निकाली गई। गौरतलब हो कि यह यात्रा पिछले 103 सालों से निकली जाती रही है यह यात्रा पान दरीबा मोहल्ले से शुरू होकर पुरानी बाजार, हमाम दरवाजा, तड़तल्ला, चहारसू चौराहा, कोतवाली, बड़ी मस्जिद होते हुए पांचों शिवाला मंदिर में समाप्त होती हैऔर इस साल इस यात्रा का यह 104वाँ वर्ष है। इस यात्रा में मुख्य रूप से श्री राम बारात शोभायात्रा के संचालक पंडित दिव्यनाथ चतुर्वेदी, अध्यक्ष अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, शिवांशु श्रीवास्तव, प्यारे लाल यादव, मातेश्वर गुप्ता एवं अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।

  • Related Posts

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल जौनपुर – शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग स्थित…

    Continue reading
    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    जौनपुर-भीषण गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। शासनादेश के प्रावधानों के तहत जनपद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम

    गर्मी का कहर जारी, जनजीवन बेहाल

    पतौरा गांव में दबंगों का कहर: महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

    उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू