सद्भावना क्लब के नि:शुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर में 200 बच्चों का हुआ उपचार

सनराइज जूनियर हाईस्कूल में आयोजित हुआ शिविर



जौनपुर। जौनपुर जंक्शन के पास स्थित सनराइज जूनियर हाईस्कूल में नि:शुल्क बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संस्थाध्यक्ष हफ़ीज़ शाह के नेतृत्व में किया गया। जिसमें करीब 200 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवा और उपहार का वितरण किया गया।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राशिद खान ने स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनके बीमारियों के हिसाब से उन्हें नि:शुल्क दवाओं और उपहार का वितरण किया गया। जो भी गंभीर मामले हैं उन्हें जांच के बाद अच्छे इलाज की सलाह भी दी।


इस दौरान संस्थाध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने कहा कि मौसम जब परिवर्तन होता है तो मौसमी बीमारियों का इजाफा होता है, इसलिए इसमें थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। ठंड के दिनों में सावधानी की जरूरत है। गर्म कपड़े पहने और इम्यूनिटी बूस्टर के लिये गर्म पानी, काढ़ा का सेवन करें।
पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने आए हुए लोगों को मौसमी बीमारियों से बचे रहने की सलाह दी और सर्दी जुकाम से बचने की जानकारी दी। शिविर में विशेष योगदान विद्यालय के संचालक व संस्था सदस्य अमित निगम का रहा। संचालन कोषाध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक विनोद निगम, प्रितेश गुप्ता, विनीत गुप्ता, धीरज गुप्ता, चंद्रेश मौर्या समेत काफी लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां