ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की हुई मौत


मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जरौना जंघई मार्ग पर स्थित ककरहवा के समीप अमाई निवासी आंसू पाल उर्फ चितू 25 वर्षीय पुत्र सत्य नारायण पाल घर से किसी काम से जंघई गया हुआ था। वापस लौटते समय वह जैसे ही ककरहवा के समीप पहुचा था कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे गिरकर लहूलुहान होकर तड़पडने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे स्वजनों द्वारा उपचार के लिए मछलीशहर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मनहूश खबर की जानकारी होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक 4 दिन पहले मुंबई से कमाकर घर लौटा था। वह 5 भाइयों में चौथे नम्बर पर था। मृतक बालक की माँ कमला देवी व स्वजनों के करुण—क्रंदन से कोई अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मीरगंज रमेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। स्वजनों की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में नामांकन मेले का आयोजन, 30 बच्चों का हुआ नामांकन

    जौनपुर, 25 अप्रैल 2026 (सू0वि0): बदलापुर विकासखंड के अंतर्गत अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, पुरानी बाजार में शुक्रवार को नामांकन मेले का आयोजन किया…

    Continue reading
    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल जौनपुर – शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग स्थित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में नामांकन मेले का आयोजन, 30 बच्चों का हुआ नामांकन

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम

    गर्मी का कहर जारी, जनजीवन बेहाल

    पतौरा गांव में दबंगों का कहर: महिला से मारपीट, वीडियो वायरल