अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने पर जौनपुर प्रेस क्लब ने उप पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह को किया सम्मानित

जौनपुर। जनपद हमीरपुर स्थित राठ सर्किल उप पुलिस अधीक्षक रहे दिलीप सिंह को अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ की गई प्रभावी कार्रवाईयों को दृष्टिगत रखते हुए जौनपुर प्रेस क्लब ने सम्मानित करने का निर्णय लेते हुए उन्हे अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया है। श्री सिंह मूलतः जनपद जौनपुर के थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित ग्राम सभा सुल्तानपुर के सोलंकी परिवार से ताल्लुक रखते है।

लेकिन पुलिस सेवा के दौरान जनपद मिर्जापुर में थानाध्यक्ष मड़िहान में अपनी तैनाती के दौरान अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए भवानीपुर के जंगल में नक्सलियों से हुए मुठभेड़ के दौरान 15 नक्सलियो को मार गिराने में सफलता अर्जित की थी। यहां बता दें कि नक्सलियो एवं बतौर थानाध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के बीच लगभग 05 घण्टे तक लगातार चली जबरदस्त मुठभेड़ में जिस तरह इन्होने अपनी पुलिस टीम के साथ अपनी जांबाजी तथा साहस का परिचय देते हुए 15 नक्सलियो को मौके पर ही मार गिराया था वह पुलिस के कद और विश्वास को आम जन मानस के बीच बढ़ाने का काम किया था।


हलांकि नक्सलियो की तरफ से अत्याधुनिक हथियारो से चलाई गई गोली लगने से श्री सिंह बुरी तरह से घायल भी हो गये थे इसके बाद भी नक्सलियो से लड़ते रहे।

तब उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे राजनाथ सिंह ने इनके अदम्य साहसिक कार्य के लिए इन्हे आउटऑफ टर्न प्रोन्नति देकर प्रोत्साहन स्वरूप इनका रूतबा बढाते हुए सब- इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बनाया था तथा महामहिम राज्यपाल उप्र ने गलेन्ट्री एवार्ड से सम्मानित किया था

। इसके बाद सी.ओ. पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ तथा सी. ओ. राठ जनपद हमीरपुर में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जबरदस्त अभियान चलाकर आम जनमानस के बीच अमन चैन कायम करने का सफलतम प्रयास किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां