फरार चल रहा 25 हजार का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार



धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक मुकदमे में वांछित चल गैंगस्टर के 25 हजार का ईनामी को बीती रात मिली सूचना पर क्षेत्र के धर्मापुर के अखड़ो घाट के पास गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक मुकदमे में गैंगस्टर का वांछित कई माह से फरार चल रहा था। उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम था जिसको खुद थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी गौरा रवि प्रकाश बीती रात्रि गस्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर अखड़ो घाट के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब गिरफ्तार किया तो पूछे जाने पर उसने अपना नाम दीपक पासवान पुत्र रामचन्द्र पासवान निवासी नुआंव थाना दुर्गावती जनपद कैमुर भभुआ बिहार बताया। इसके बाद पुलिसिया कार्यवाही करते हुये उसे चालान न्यायालय भेज दिया गया।

  • Related Posts

    प्राथमिक विद्यालय कादीपुर में लगाया गया सीसीटीवी

    जफराबाद जौनपुर– सिरकोनी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कादीपुर में सी सी टी वी कैमरा लगा दिया गया है। कैमरे लगाये जाने के बाद अब…

    Continue reading
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए सख्त निर्देश परीक्षार्थियों के लिए पेयजल व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राथमिक विद्यालय कादीपुर में लगाया गया सीसीटीवी

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    तेज गर्मी में स्कूल से लौटते बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

    पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में नामांकन मेले का आयोजन, 30 बच्चों का हुआ नामांकन

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला