चौकियां धाम में तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव शुरू


दुल्हन की तरह सजाया गया माता रानी का दरबार
चौकियां धाम, जौनपुर। तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव गुरुवार से आरम्भ हो चुका है। प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात शीतला चौकियां धाम मन्दिर के महंत विवेकानन्द पण्डा द्वारा आरती—पूजन किया गया। मन्दिर गर्भ गृह में भव्य श्रृंगार सजावट के दौरान दर्शनार्थी गर्भ के बाहर से दर्शन पूजन करते नजर आये। मां शीतला के दरबार को भव्य सुन्दर रूप से सजकर तैयार है।

अनेक प्रकार के रंग—बिरंगे सुगन्धित फूलों से गर्भ गृह की सजावट की गयी है।बाहर से आये कारीगरों ने माता रानी दरबार को भव्य स्वरूप दिया है। वहीं वाराणसी व कोलकाता से फूल मंगवाकर मंदिर परिसर की सजावट की गयी है। मंदिर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। हवन—पूजन के मुख्य यजमान सतीश तिवारी, पत्नी आंचल तिवारी सहयोगी ब्राम्हण परिवार द्वारा किया जा रहा है। हवन कुंड के समीप आचार्य अजय मिश्रा के नेतृत्व में सहयोगी ब्राह्मणों द्वारा तीन दिनों तक वैदिक मंत्रों के साथ निरंतर मां दुर्गा सप्तसती पाठ गुरुवार की सुबह से आरम्भ हो गया है। 24 जनवरी दिन शुक्रवार व 25 जनवरी दिन शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या कार्यक्रम मन्दिर के पूर्वी क्षेत्र में होगा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता आशीष माली ने बताया कि इस बार पूर्वांचल के जाने—माने कलाकार एवं भजन गायक का आगमन श्रृंगार महोत्सव के मंच पर होगा।

मंदिर के महंत विवेकानन्द पण्डा ने बताया कि मां का गर्भ गृह भव्य रूप से सजाया गया है। भक्तों को मां के दरबार के बाहर से ही झांकी दर्शन कराया जा रहा है। वहीं मन्दिर के बगल में स्थित काल भैरवनाथ एवं काली माता मंदिर को भी सजाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से शीतला चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मन्दिर परिसर द्वार पर मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न