डायट जौनपुर में आयोजित हुआ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कार्यशाला


जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में आ रहीं चुनौतियां एवं समस्याएं” जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक पंचम मंडल वाराणसी अशोक नाथ तिवारी व उप शिक्षा निदेशक डॉo विनोद शर्मा ने दीप प्रज्वलन से किया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि अशोक नाथ तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अपनी संस्कृति और राष्ट्रीय धरोहर के साथ शिक्षा के गुणवत्ता को सुधारने में अहम भूमिका निभायेगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रो. धीरेन्द्र पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति छोटे बच्चों के लिए ज्यादा प्रभावी होगी। असिसिस्टेंट प्रोफेसर कर्मचन्द यादव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पुरानी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का कार्य करेगी। उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में तुलनात्मक दृष्टि से नई शिक्षा नीति को बेहतर सुगम और सरल बताया। कार्यशाला में राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉo रवीन्द्रनाथ, डायट प्रवक्ता डॉ० अश्विनी पाण्डेय, डॉ० शैलेश कुमार, डॉ० किरन त्रिपाठी सहित समस्त प्रवक्ताओं ने व्याख्यान दिया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नोडल डॉo सोनू भारती ने अपनी अहम भूमिका निभायी। कार्यशाला में एसआरजी अजय मौर्य, एआरपी डा. संतोष तिवारी, डा. ओम प्रकाश विश्वकर्मा, सुशील उपाध्याय, डॉ राज भारत मिश्रा, ब्रजबंधु सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा ने किया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह