सपा के वरिष्ठ नेता का हुआ निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर


जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता  रामेश्वर निषाद का ह्रदय गति रुकने से मंगलवार की भोर में निधन हो गया। रामेश्वर जी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता के साथ एक इंटर कालेज के प्रबंधक थे। निधन की खबर मिलते ही सपाजनों सहित कालेज के अध्यापकों में शोक की लहर दौड़ गयी। केराक़त विधायक तूफानी सरोज ने पहुँचकर मृतक रामेश्वर जी को पार्टी का झंडा पहनाकर अंतिम विदाई दिया। बता दें कि रामेश्वर जी ने 1995 में समाजवादी पार्टी में आकर सक्रिय राजनीति की शुरुआत किया। अपने गांव राजेपुर से 1995 में गांव बीडीसी का चुनाव लड़े और जीत गये। सन् 2000 में सीट सुरक्षित होने की वजह से चुनाव नहीं लड़े और 2005 में प्रधानी का चुनाव लड़े लेकिन उन्हें कुछ वोटों से हार का सामना करना पड़ा। सन् 2000 में मां वनसत्ती इंटर कालेज की स्थापना किया जहां गरीब तबके के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देते थे। नगर पंचायत जफराबाद अध्यक्ष के प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान, डॉ अवधनाथ पाल, नन्द लाल यादव, शिव संत यादव, बच्चू लाल, मनोज यादव, मकबूल, संजय कुमार, उमाशंकर पाठक सहित तमाम लोगों ने मौके पर पहुंचकर शोक जताया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न