प्राथमिकता पर करें स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण – जिलाधिकारी

शासन की स्मार्टफोन वितरण योजना को लेकर जिलाधिकारी गंभीर

जौनपुर – वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधकों की बैठक स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजनान्तर्गत  स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण के सम्बन्ध में बैठक जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में की गई। जिलाधिकारी के द्वारा विस्तार से स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरण की समीक्षा की गयी।


           महाविद्यालयों के द्वारा स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण में की जा रही शिथिलता को लेकर कहा कि यदि तीन दिनों के अंदर वितरण का डेटा वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया, तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
          उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन तथा टैबलेट को विद्यार्थियों में ससमय वितरित न करना अपराध की श्रेणी में आएगा, जिसके लिए दंड के प्रावधान सुनिश्चित किए जाएंगे।
        उन्होंने महाविद्यालयो से आए हुए प्राचार्य एवं प्रबंधकों से इस संबंध में सीधा संवाद किया और क्रमवार वितरण प्रगति की समीक्षा की और इसके सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
         जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने विद्यार्थियों को डिजिटली सशक्त बनाने हेतु स्मार्टफोन और टैबलेट को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का दायित्व आप को सौंपा है, जिसे प्राथमिकता पर करें। उन्होंने निर्देश दिया कि तीन दिनों के भीतर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्त अवशेष अभ्यर्थियों को स्मार्टफोन टैबलेट वितरण कराना सुनिश्चित करें, इसमे एक भी स्मार्टफोन से जुड़ा प्रकरण लंबित न रहे।
          अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय कुमार अम्बष्ट ने क्रमवार महाविद्यालयों की सूची प्रस्तुत की जिनके यहां अभी तक स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित नही हुए हैं।
          विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने सभी प्राचार्यगण से इस बिंदु पर त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा की।
          परीक्षा नियंत्रक डॉ0 विनोद कुमार सिंह ने महाविद्यालय से आए हुए समस्त प्रतिनिधिगण से कहा कि आगामी 03 दिवस में सभी पात्र विद्यार्थियों को नियमानुसार स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित कर वेबसाइट पर अपलोड कर दें।
           कार्यक्रम में स्वागत एवं संचालन जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने किया।
            इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, उप कुलसचिव अजीत सिंह, संजय सिंह, रजनीश सिंह, राजेश सिंह सहित संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह