डीएम ने जलालपुर रामपुर सर्वोदय इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, जिम्मेदारो को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

जौनपुर – उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय हाई स्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा जलालपुर ब्लॉक स्थित रामरूप सर्वोदय इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा की तैयारियों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सीसीटीवी सक्रिय पाया गया तथा सभी कक्षाओं में रोल नंबर स्लिप चस्पा होना भी पाया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान ड्यूटी पास सभी के पास होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन तथा शुचितापूर्ण ढंग से संपादित कराने का दायित्व जिन्हें भी सौंपा गया है वे सभी अपने दायित्वों का निर्वहन सजगता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा के, नकलविहीन, शुचितापूर्ण संचालन हेतु उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक 2024 के अंतर्गत दायित्व में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने अथवा अनुचित साधनों का प्रयोग करने का प्रयास करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न