डीएम के निर्देश पर बीआरपी इण्टर कालेज की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मन्त्री गिरीश चन्द्र यादव के हस्तक्षेप से एस डी एम की निरोधात्मक कार्रवाई से भू-माफियाओं में मची हड़कंप
जौनपुर-शहर के बी.आर.पी. इण्टर कालेज के मैदान की जमीन कब्जा कर कराये जा रहे निर्माण पर आज प्रदेश सरकार के मन्त्री गिरीश चन्द्र यादव के हस्तक्षेप से जिला प्रशासन ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने दबंगों को कडी चेतावनी दिया कि पुनः कब्जा करने की कोशिश किया गया तो उसके खिलाफ कठोर दण्डात्मक कार्यवाई सम्पादित की जायेगी। विद्यालय प्रशासन ने पूरे प्रकरण की शिकायत शनिवार को जिला प्रशासन से किया था इसके बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई तो आज रविवार को विद्यालय परिवार के लोगो ने शहर विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव से किया था।
बता दे की शहर का बी.आर.पी. इण्टर कालेज 105 वर्ष पुराना विद्यालय है। इसकी बेशकीमती भूमि पर भू-माफियाओं की निगाहे बीते कई वर्षो से बाझ की तरह टीकी हुई है,जिसके क्रम मे कई बार से दबंगों द्वारा उस पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम मे अबकी बार भी दबंगों द्वारा खुलेआम कालेज के मैदान को कब्जा करके दिवार का निर्माण कर कब्जा करने का कुत्सिक प्रयास किया गया। शनिवार को बीआरपी व मुक्तेश्वर बालिका इंटर कालेज प्रबंधक प्रधानाचार्य, शिक्षकों व कर्मचारियों ने शनिवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि उमरपुर निवासी गजेंद्र मोहन अस्थाना ने हल्का लेखपाल विक्रांत चौहान से मिलकर अपनी जमीन बताकर नापी कराई और जमीन को नगर के ताड़तला निवासी मुकेश सेठ की पत्नी सोनी सेठ को बेच दिया। राजस्व विभाग की मिलीभगत से अब मुकेश सेठ की ओर कब्जा किया जा रहा है, जबकि उनकी भूमि हाईवे में अधिग्रहीत की जा चुकी है। उपजिलाधिकारी ने कई बार नाप कराई। आरोप लगाया कि लेखपाल के पास तीन नक्शा है, वह पैसा लेकर आवश्यकता के अनुसार उन नक्शों का उपयोग कर रहा है। मांग किया कि स्थल की मान्य नक्शा से माप कराकर विद्यालय की जमीन को कब्जा से मुक्त कराएं। विद्यालय प्रबंधन ने मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई थी।
रविवार की सुबह प्रबंधक दिलीप श्रीवास्तव, अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद अस्थाना, प्रधानाचार्य डाक्टर प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नगर विधायक व राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। श्री यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। उनकी पहल पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, लेखपाल को बुलाकर विद्यालय प्रबंधन की शिकायत को सुना। उन्होंने नाराजगी जताते हुए मौके पर जाकर तुरंत अवैध निर्माण को ढहाने का आदेश दिया। इसके बाद एसडीएम सदर जमीन की नाप कराई और जेसीबी बुलाकर अवैध निर्माण को ढहा दिया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न