जौनपुर महोत्सव अन्तर्गत जनपद स्तरीय “हमारा आंगन, हमारे बच्चे“ कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न


जौनपुर – जनपद जौनपुर में “हमारा आंगन, हमारे बच्चे“ कार्यक्रम का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग के समन्वय से शाही किला में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और निपुण भारत मिशन के दिशा-निर्देशों के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।


कार्यक्रम के दौरान, जनपद के सभी ब्लाक से विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर आधारित कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिनमें उनके आत्मविश्वास और कला का बेहतरीन प्रदर्शन हुआ। नन्हें-मुन्हें बच्चों के इन मनमोहक प्रदर्शन ने उपस्थित सभी दर्शकों को प्रभावित किया।


कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में निपुण भारत मिशन की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने आज अपनी प्रस्तुति से कान्वेंट विद्यालयों को भी मात दी है।


इस अवसर पर वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाएं बच्चों के अधिगम स्तर और आत्मविश्वास में सकारात्मक वृद्धि का कारण बन रही हैं।

।कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज, रमेश चन्द्र पटेल के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में बालवाटिका के नोडल शिक्षकों, निपुण बच्चों और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में समस्त विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी,एस आरजी कमलेश यादव और अजय मौर्य, कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग देने वाले नामित एआरपी व शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षिकाओं, नन्हें बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इस आयोजन ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा और समर्पण को उजागर किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न