अनुसूचित जाति/अनु०जनजाति एवं अन्य पिछड़ें वर्ग हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण

जौनपुर 10 मार्च, 2025 (सू0वि0)-जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को लिपिकीय स्तरीय प्रतियोगिता सम्बन्धित एक वर्षीय ’कार्यालय प्रबन्ध’ का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण हेतु शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट है, अर्ह अभ्यर्थियों की आयुसीमा 01 अप्रैल 2025 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रशिक्षण हेतु सम्मिलित विषयः- सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिन्दी, सामान्य गणित, सचिवीय पद्धति, बुक कीपिंग एण्ड ऐकाउन्टेन्सी, हिन्दी टंकण एवं हिन्दी आशुलिपि (स्टेनो) तथा कम्प्यूटर शिक्षा प्रमुख हैं।
उक्त वर्ग के अर्ह अभ्यर्थियों का आवेदन पत्र 26 मार्च 2025 तक जमा किया जा सकता है। साक्षात्कार 27 व 28 मार्च 2025 को प्रातः 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर में होगा। प्रशिक्षण सम्बन्धी समस्त जानकारी हेतु अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर से सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

    जौनपुर :(पीडब्ल्यू) के लिए आज का दिन गर्व और उत्सव का रहा, जब इसके कई विद्यार्थियों ने (सीबीएसई) कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में…

    Continue reading
    जौनपुर में उभरेगा क्रिकेट का नया केंद्र, निःशुल्क प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं

    जौनपुर– जौनपुर में खेल और शिक्षा को साथ लेकर एक नई पहल की जा रही है। फतेहगंज स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल अब उभरती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

    जौनपुर में उभरेगा क्रिकेट का नया केंद्र, निःशुल्क प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं

    जौनपुर: आर. एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं में दबदबा, मेधावियों के सम्मान में उमड़ा उत्साह

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    मेडिकल कालेज, जौनपुर में छात्रों का शैक्षणिक कलाकृतियों एवं प्रतिरूप निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन