तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का हुआ शुभारंभ कलाकारो ने दी रंगारंग प्रस्तुति

जौनपुर ,— राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव , एमएलसी बृजेश सिंह “प्रिंशु” , जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी वि0 एवं रा0 राम अक्षयवर चौहान सहित अन्य द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का बुके और अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया।


राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने अपने संबोधन में कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है तथा हमें भी उनकी प्रतिभा को देखने का अवसर मिल रहा है। इसके माध्यम से पौराणिक स्थानों की भी जानकारी होती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने पूरी तन्मयता के साथ इस कार्यक्रम को कराने में अपना योगदान दिया है। इस कार्यक्रम को भव्यरूप देने में उन्होंने जिला प्रशासन को शुभकामनाएं दी।

               एमएलसी ने कहा कि जौनपुर महोत्सव का विगत कई वर्षों से हो रहा है लेकिन इस वर्ष जौनपुर महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए मा० मुख्यमंत्री जी का आगमन हो रहा है, उस दिन अधिक से अधिक संख्या में आकर मा० मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। अल्प समय में इतना अच्छा आयोजन करने पर अधिकारियों की सराहना की।
         जिलाधिकारी ने कहा कि सौभाग्य है कि आज यहां उपस्थित होने का मौका मिला है। जौनपुर महोत्सव में 1001 वर वधू को मुख्यमंत्री  अपना आशीर्वाद देने जनपद में पधारेंगे। जो इस महोत्सव को अन्य महोत्सव से अलग करेगा। यह महोत्सव सभी का है। लोग अपने परिवार के साथ आए और महोत्सव का आनंद ले।      
                 मंत्री द्वारा सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीदों के परिजन, प्रमोद मिश्रा, जय प्रकाश, रमाकांत सिंह, अनिल श्रीवास्तव, अनिल सिंह, तीर्थराज, सुरेश यादव, मुकेश कुमार, देवमणि, प्रगति कुमार सिंह आदि सहित अन्य के साथ ही जनपद के कला, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
             इसके पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें श्वेता और प्रियांशी की मनमोहक राम भजन प्रस्तुति ने संपूर्ण वातावरण को राममय कर दिया। इसके पश्चात शिव तांडव, महिषासुर मर्दिनी, कार्यक्रम सहित स्थानीय कलाकारों सत्यांशु पटेल, चिंटू सरगम, विनोद शुक्ला आदि द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती