रामदयालगंज से सई नदी पुल तक एनएच-135 पर जानलेवा गड्ढे बने हादसों के कारण

जौनपुर। भदोही को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-135 वर्षों से निर्माणाधीन है लेकिन इसकी स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। विशेषकर रामदयालगंज बाजार से लेकर सई नदी पुल तक का करीब एक किलोमीटर का मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इस मार्ग को देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह एक राष्ट्रीय राजमार्ग है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, टूटी हुई परत और उड़ती धूल इसकी भयावह स्थिति को बयान करती है।

बता दें कि हर दिन इस मार्ग से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं लेकिन सड़क की खस्ता हालत के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह मार्ग दुर्घटनाओं का अड्डा बन चुका है। गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन आपस में टकरा जाते हैं या असंतुलित होकर पलट जाते हैं जिससे जान-माल की हानि हो रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बाजार क्षेत्र में धूल की मोटी परत से दुकानदारों और राहगीरों का जीना दूभर हो गया है।

स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए यह मार्ग जीवन के लिए खतरा बन चुका है। लोगों ने शासन—प्रशासन से मांग किया कि इस मार्ग की तत्काल मरम्मत करायी जाय और इसे शीघ्र पूर्ण किया जाय, ताकि लोग राहत की सांस ले सके और हादसों पर रोक लगे। साथ ही चेतावनी भी दिया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा धरना प्रदर्शन भी हो सकता है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां