जफराबाद रेलवे स्टेशन पर पेयजल के लिये यात्री परेशान


सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इस भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए पीने का पानी उपलब्ध नहीं है जिससे यात्री काफी परेशान रहते हैं। ज्ञात हो कि जफराबाद जंक्शन पर दर्जनों गाड़िया रुकती है। इसमें मुंबई, दिल्ली, पटना, लखनऊ आदि स्थानों पर निकलती है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले सैकड़ो यात्रियों के लिए रेलवे ने पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं किया है।स्टेशन के प्लेटफार्मों पर पर ओवरहेड टँकी से पेयजलापूर्ति के लिए जगह जगह टोटी लगाई गई है। ये टोटियां मात्र दिखावा साबित हो रही हैं।

जब आवश्यकता रहती है तब ये टोटियां पानी नहीं देती हैं। गर्मी के चलते आम गरीब यात्री मजबूरी में डुप्लीकेट बोतल का पानी महंगे दाम पर खरीदता है।इससे इन फर्जी वेंडरों को काफी लाभ मिलता है। आम आदमी की परेशानी से इन जिम्मदार लोगों का कोई वास्ता नहीं है। लोग किस हालात में यात्रा करते हैं। उनके पास महंगे दाम में बोतल का पानी खरीदने का पैसा है या नहीं, उससे कोई मतलब नहीं है।

रेलवे स्टेशन पर सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। यात्रियों में जो स्थानीय होते हैं, वे तो अपनी शिकायत दर्ज करवाते हैं लेकिन बाहरी यात्री अपनी परेशानी किसी से बता नहीं पाते।

वहीं फर्जी वेंडर महंगे दाम पर गाड़ी के अंदर पानी बेचते हैं जिनकी जीआरपी व आरपीएफ से मिलीभगत भी दिखती है, क्योंकि शिकायत के बाद भी उनके ऊपर कभी कोई कार्यवाही नहीं होती। सबसे ज्यादा गोदान एक्स के आने—जाने वाले यात्रियों के साथ फर्जी वेंडर ज्यादती करते हैं।


  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां