नेशनल हाईवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्करकार सवार लोग बाल—बाल बचे, ट्रक चालक फरार


रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर—भदोही मार्ग पर गंधौना गांव में ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दिया। कार में सवार 3 लोग बाल—बाल बच गये जबकि चालक को मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों के घेराबंदी के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके पर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार सुरेरी थाना के परमालपुर का निवासी राहुल पांडेय अपनी पत्नी जूली पाण्डेय को लेकर दवा करने के लिए रैनाल्ट ट्रीबर कार से जौनपुर जा रहे थे।

रामपुर बाजार के थोड़ा आगे एक ट्रक चालक ने कार में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे कार का दाहिना दोनों गेट चिपटा हो गया। इसके बाद कार चालक ने भाग रहे ट्रक का पीछा करते हुए गंधौना मोड़ के पास पहुंचकर ओवरटेक कर आगे निकला तो इसके बाद एक बार फिर ट्रक चालक में कार में दोबारा टक्कर मार दिया। टक्कर से कार चालक अंकित सरोज को मामूली चोटें आयीं।

ग्रामीणों से घिरा देखकर ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर जमालापुर चौकी प्रभारी सुरेश सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तब तक कार मालिक ट्रक के साथ खड़ा हुआ था।

इसके बाद पुलिस ने पूछताछ किया लेकिन ट्रक चालक नहीं मिल सका है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां