सीएम के निर्देश पर डीएम पूरी राजस्व टीम के साथ रामपुर ब्लाक के पूरे दयाल गांव पहुंचे

शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन हेतु मॉडल कंपोजिट विद्यालय हेतु जमीन का होना था चिन्हांकन –

जौनपुर 04 मई,—- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह आज रविवार को रामपुर विकासखंड के पूरेदयाल गांव में पहुंचे।
जिलाधिकारी ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाने के लिए मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन पर यहां मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनना है, जिसके लिए जमीन चिन्हित करने के लिए राजस्व के टीम सहित सभी लोग उपस्थित हुए है।


जिलाधिकारी ने बताया कि यह विद्यालय जब बनकर तैयार होगा तो काफी सुविधाजनक रहेगा। विद्यालय शैक्षणिक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा यहां बेहतर पढ़ाई, कैंटीन, खेलकूद के मैदान सहित सभी व्यवस्था रहेगी। आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी छात्र-छात्राएं पढ़ सकेंगे, सभी के लिए यह काफी सुविधाजनक होगा। जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित ग्रामीणों में मिष्ठान्न भी वितरित किया।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी मडियाहूं कुणाल गौरव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहीं l

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम