सर्पदंश से मृत्यु की दशा में अवश्य कराए पोस्टमॉर्टम – जिलाधिकारी 

आपदा राहत के सन्दर्भ मे कार्यशाला का हुआ आयोजन
आपदा राहत से सम्बन्धित पुस्तक का हुआ वितरण


जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के महंत अवैद्यनाथ सभागार में आपदा राहत और शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के जागरूकता के सन्दर्भ में कार्यशाला का आयोजन किया गया।  


              कार्यशाला में जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि शासन के द्वारा बाढ़, सूखा, अग्नि, ओला, सुनामी, बादल फटना, भूस्खलन, हिमस्खलन सहित कुल 11 आपदाएं अधिसूचित किया गया है। उन्होंने विस्तार से आपदाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई और जनसंवाद के दौरान आपदा से सम्बन्धित प्रश्नों का उत्तर देते हुए आपदा के समय स्वयं को भी जागरूक होने के लिए कहा।


              जिलाधिकारी के द्वारा संवाद करते हुए लोगों से पूछा कि सर्पदंश के प्रकरण में क्या किया जाना चाहिए और जानकारी देते हुए बताया गया कि सर्पदंश के दशा में सर्वप्रथम नजदीकी सीएचसी, पीएससी सेंटर पर इलाज हेतु ले जाना चाहिए और मृत्यु की दशा में पोस्टमार्टम अनिवार्य रूप से करना चाहिए, जिससे उन्हें आपदा राहत के तहत क्षतिपूर्ति दी जा सके।


               जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा के तहत क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए शासन और जिला प्रशासन पूरी तरह से कटिबंध है। कार्यशाला में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा आपदा राहत से संबंधित पुस्तक को प्रधानों को वितरण करते हुए कहा कि गांव में जाकर आमजन को भी जागरूक किया जाए। कार्यशाला में जिलाधिकारी के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री, जीरो पॉवर्टी, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र में पात्र गरीब व्यक्तियों का जीरो पॉवर्टी योजना में शत-प्रतिशत आच्छादित करें।


              जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित लोगों से अपील की गई कि प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाया जाए। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में फलदार वृक्ष जैसे कटहल, आंवला, सहजन आदि की पौधे लगाए जाने के लिए भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के प्रत्येक किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री करना अनिवार्य है। उन्होंने 70 प्लस के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान टी0डी0 कालेज और प्राथमिक विद्यालय गुरैनी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।


                इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, परियोजना निदेशक के0के0 पांडेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, ईओ, खंड विकास अधिकारी, समाज सेवी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां