विश्व रेड क्रॉस दिवस पर मानवता के पक्ष में संगोष्ठी संपन्न


जौनपुर— जिलाधिकारी /अध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसाइटी डॉ.दिनेश चंद्र सिंह ने कहा कि
रेड क्रॉस के संस्थापक, मानवता के सच्चे मसीहा सर जीन हेनरी ड्यूनांट के जन्मदिवस 08 मई के अवसर पर, मैं सभी रेडक्रास के सम्मानित सदस्यों , स्वयंसेवकों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ।


आप सभी में वह शक्ति हैं जो हर आपदा, संकट और चुनौती के समय निःस्वार्थ सेवा भावना के माध्यम से सदैव मानवता के पक्ष में खड़े रहते हैं। रेड क्रॉस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि यह करुणा, सहायता और आशा का प्रतीक है ।

।यह सिर्फ एक थीम नहीं, बल्कि एक आह्वान है कि हम सब मिलकर सेवा, सहानुभूति और सहयोग की भावना से मानवता को जीवित रखें।


इस वर्ष का रेडक्रास की थीम “मानवता के पक्ष में” है जो रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के मूल सिद्धांतों का प्रतीक है। यह हमें याद दिलाता है कि हमारा प्रत्येक प्रयास, प्रत्येक सेवा मानव कल्याण एवं गरिमा की रक्षा के लिए है। चाहे वह प्राकृतिक आपदा हो या संघर्ष की स्थिति रेड क्रॉस सदैव सबसे पहले सभी ज़रूरतमंदों के साथ , बिना किसी पूर्वाग्रह या भेदभाव के खड़ा रहता है।

सीएमओ डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने कहा कि विश्व रेडक्रास दिवस के विशेष अवसर पर आइए, हम सभी ‘मानवता के पक्ष में’ खड़े होने का संकल्प लें । सेवा, संवेदना और समर्पण की भावना के साथ। यही हमारी असली ताकत है। आज हम उन सभी को नमन करें जिन्होंने मानवता की सेवा में जीवन समर्पित किया है।
एसीएमओ डॉ0 राजीव कुमार ने कहा कि रेडक्रास हमेशा हर पीड़ित व्यक्ति तक राहत और सहारा पहुँचाने के लिए कार्य करती है

सचिव डॉ0 मनोज वत्स ने रेड क्रास के चिन्ह के बारे में बताया तथा इस चिन्ह की विशेषताएं एवं रेडक्रास के इतिहास के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि रेडक्रास के जनक जीन हेनरी डयूनाॅट जो कि स्विटजर लैण्ड के निवासी थे उन्होंने 1859 में युद्व में घायल सैनिको की सेवा से प्रेरित होकर इस सोसाइटी का गठन किया जो आगे चलकर पूरे विश्व में असहाय एवं जरूरतमंद लोगो की मदद के लिये कार्य कर रही हैl आइए, हम मिलकर मानवता की इस परंपरा को और सशक्त करें। और मानव कल्याण में अपना योगदान दें।आप सभी को विश्व रेड क्रॉस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।


इस अवसर पर डॉ0 कमर अब्बास,डॉ0 राजेंद्र सिंह ,डॉ0 श्याम सुंदर उपाध्याय, रोहित श्रीवास्तव,डॉ0 विमला सिंह,विजय प्रकाश मिश्रा,प्रकांत दूबे, शशिकांत सिंह,डॉ0 सुबाष राय, एस. एन. सिंह,संदीप सिन्हा,उर्वशी सिंह,जनार्दन सिंह,नितिन सिंह ,नितेश श्रीवास्तव, डॉ0 अजय प्रताप सिंह, डॉ0 हैदर अब्बास, अमित राय, राकेश कुमार ,नितिन चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह