पुलिस लाइन में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन


आपातकालीन परिस्थितियों की सावधानियों/सुरक्षात्मक उपायों के प्रति किया गया जागरूक
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन करके आम जनमानस को आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गम्भीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों/सुरक्षात्मक उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान सायरन बजने पर नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचने हेतु की गयी गतिविधियां एवं बम फटने के पश्चात चपेट में आये नागरिकों को प्रशासन व मेडिकल टीम द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी गयी एवं फायर सर्विस द्वारा आग लगने पर बचाव हेतु जानकारी देते हुये आग को बुझाया गया।

इस अवसर पर ध्रुव खड़िया मुख्य विकास अधिकारी, पुष्पेन्द्र सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल, आलोक सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल, डा0 लक्ष्मी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, आयुष श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र सिंह, देवेश सिंह क्षेत्राधिकारी नगर, परमानन्द कुशवाहा क्षेत्राधिकारी सदर, इन्द्रनन्दन सिंह सिटी मजिस्ट्रेट, ओपी सिंह जिला होमगार्ड कमान्डेन्ट, रजनीश सिंह मेजर 98TH बटालियन टीडी कालेज एनसीसी, डा0 राजीव कुमार एसीएमओ, अजीत पाण्डेय भूतपूर्व कैप्टन, दिग्विजय रावत जिला सैनिक पुर्नवास कल्याण अधिकारी, नागेश प्रसाद द्विवेदी एफएसओ, अनुपम सिंह प्रतिसार निरीक्षक सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां