आओ मिलकर वृक्ष लगाए, प्रकृति को सुरक्षित बनाए- डॉ दिनेश चंद्र सिंह


जौनपुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पी एम श्री कंपोजिट विद्यालय नाथूपुर सिरकोनी में चल रहे समर कैंप में बच्चो के बीच जिलाधिकारी जौनपुर डॉ 0 दिनेशचंद्र सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया जी समेत बीडीओ सिरकोनी एवं खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी पहुंचे और समर कैंप में बच्चो के द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया

। समर कैंप में जिलाधिकारी जौनपुर को अपने बीच पाकर बच्चे काफी प्रसन्न दिखे और बच्चो के द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर के समक्ष रामधारी सिंह दिनकर की अमर कृति रश्मिरथी के अंश भी प्रस्तुत किए गए , जिस पर जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा बच्चो की सराहना की गई ।
जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा बच्चो से पर्यावरण एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई ।


जिलाधिकारी जौनपुर डॉ 0 दिनेश चंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने मां के नाम पर कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाए और उसका संरक्षण करें , क्योंकि वृक्ष है तो हम है । वृक्ष के बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं । अपने उद्बोधन में उन्होंने नारा दिया ” आओ मिलकर वृक्ष लगाए । प्रकृति को सुरक्षित बनाएं।।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा ग्रामसभा में स्थित सरोवर पर पहुंचकर बृहद वृक्षारोपण किया गया तथा समस्त ग्रामवासियों से अपील की गई कि पर्यावरण संरक्षण में सभी लोग आगे आए और अधिक से अधिक वृक्ष लगाये ।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुचिता सिंह,, विनय सिंह, अरविंद सिंह, रत्नेश सोनकर, राममिलन,राधेश्याम यादव,अभिषेक सिंह, लता शुक्ला, शिवासरे सिंह सहित ग्राम सभा के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां