विकसित कृषि संकल्प अभियान में राज्यमंत्री (कृषि) द्वारा किया गया प्रतिभाग

   जौनपुर – कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं उ0प्र0 शासन व कृषि निदेशालय के निर्देशन में जनपद के विकास खण्ड सुजानगंज के ग्राम पंचायत फरीदाबाद में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री (कृषि) श्री बलदेव सिंह औलख जी द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनका स्वागत उप कृषि निदेशक, जौनपुर द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर किया गया।


           कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 मंत्री जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। मा0 मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि प्रदेश सरकार एवं कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कृषको के हित में बहुतायत योजना संचालित की जा रही है, जिसका लाभ कृषको द्वारा लिया जा रहा है। कृषको के उन्नति के लिये आधुनिक कृषि तकनीक, कृषि यंत्रीकरण, उन्नतशील बीज, मृदा स्वास्थ्य प्रबन्धन, जल संरक्षण, औद्यानिक खेती, फसल सुरक्षा, फसल बीमा, पशुपालन, प्राकृतिक खेती सहित अन्य कृषि उन्नति एवं नवाचार पर विस्तार से जानकारियॉ मा0 मंत्री जी द्वारा कृषको को प्रदान की गई।


            उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने कृषि यंत्रीकरण, फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


           कृषि विज्ञान केन्द्र (बक्शा), जौनपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा0 सुरेश कुमार कन्नौजिया द्वारा धान की नर्सरी, जैविक खेती, धान की सीधी बुवाई तथा फसल विविधिकरण के बारे में विस्तृत जानकारियॉ कृषकों को उपलब्ध करायी गई।


          मंत्री जी द्वारा 25 बीज मिनीकिट कृषको में वितरित किया गया। कस्टम हायरिंग सेन्टर और एग्रीगेटर के 03 लाभार्थी एफ0पी0ओ0 और कृषको को ट्रैक्टर की चाबी दे कर सम्मानित किया गया साथ ही 05 कृषको को भी मृदा स्वास्थ्य कार्ड और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित कृषको को सम्मानित किया गया।


        इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी शशिकेश सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सुजानगंज राकेश मिश्र, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) करमचन्द्र मौर्य तथा जनपद के कई विभागों के अधिकारी और प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह