एंटी करप्शन टीम ने भूमि की पैमाइश हेतु 15 हजार रिश्वत लेते कानूनगो को किया रंगे हाथ गिरफ्तार,

जौनपुर/वाराणसी—- एंटी करप्शन की वाराणसी टीम ने आज बुधवार को प्रातः पिंडरा बाजार से कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वह जमीन की पैमाइश करने के नाम पर 15 हजार रुपये घूस ले रहा था।
सूत्रों के मुताबिक 5 जून को शिकायतकर्ता विजय कुमार निवारी बरजी, थाना फूलपुर ने एंटी करप्शन कार्यालय वाराणसी मंडल में शिकायत कर बताया कि एसडीएम के यहां अपनी मां सुगिया देवी के नाम से भूमि का पैमाइश कराने के लिए आवेदन किया, जिसके बाद एसडीएम द्वारा राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को पैमाइश का निर्देश दिया गया।
विजय कुमार ने कानूनगो से पैमाइश के लिए कहा तो उसने 15 हजार रुपये रिश्वत मांगा। गरीबी का हवाला देने पर बिना पैसे दिए पैमाइश करने से इनकार कर दिया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय से अनुमति लेकर एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को ट्रैप करने की योजना बनाई। इसके बाद बुधवार को कानूनगो महेंद्र सिंह ने पीड़ित को रुपयों के साथ पिंडरा बाजार में बुलाया। बाजार पहुंचकर जैसे ही कानूनगो ने विजय कुमार से रुपये लिए कि एंटी करप्शन की टीम ने उसे दबोच लिया। उसे गिरफ्तार कर कैंट थाना लाया गया। उसके खिलाफ संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एंटी करप्शन कि कार्यवाही से तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गईll– आज वाराणसी एंटी करप्शन की टीम का नेतृत्व कर रहे नीरज कुमार सिंह के साथ इंस्पेक्टर मैनेजर सिंह प्रधान आरक्षी चंद्रेश सिंह विनोद अजीत सिंह व सिपाही आशीष शुक्ला विश्वजीत अजय यादव मुकेश कुमार शुक्ला शामिल रहेl

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां