हनुमान जी की सेवा भक्ति अतुलनीय


जौनपुर /तेजीबाजार – बड़ा मंगल के अवसर पर मरगूपुर हनुमान मंदिर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री व जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह ने कहा हनुमान जी की सेवा भक्ति अतुलनीय है। पूर्ण समर्पण भाव से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की सेवा और भक्ति हनुमान जी के अलावा कहीं और नहीं मिलती है।धर्म की रक्षा और अधर्मियों का विनाश हनुमान जी आदि काल से निरंतर करते आ रहे हैं।

जाग्रत देव हनुमान जी भक्तों की करुण पुकार सुनकर स्वयं उपस्थित होकर उसकी रक्षा करते हैं।यदि आप सच्चे ए से हनुमान जी को याद करते हैं तो प्रभु आपको उसकी अनुभूति अवश्य कराते हैं। भगवद कृपा से आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए आतंकवादियों के शिविरों को नष्ट करके आतंकियों और उनके आका पाकिस्तान को कड़ा संदेश दें दिया है। पूर्व सरकारों के शासन में हमें आंख दिखाने वाला पाक आज पानी के लिए भारत के समक्ष गिड़गिड़ा रहा है।मेरे द्वारा उसरा बाजार-बरईपार- मछली शहर, भटपुरा-कल्याणपुर-सोनहिता, बदलापुर से विझवट तक नहर की पटरी को 5 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। मेरे प्रस्ताव पर जौनपुर के चारों ओर रिंग रोड और नईगंज रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।


इस दौरान पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव,भाजपा मीडिया पैनलिस्ट ओम प्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, विवेक सिंह राजा, श्याम राज सिंह डॉ विकास सिंह सहित अनेको भाजपा पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे

  • Related Posts

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

    जौनपुर :(पीडब्ल्यू) के लिए आज का दिन गर्व और उत्सव का रहा, जब इसके कई विद्यार्थियों ने (सीबीएसई) कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में…

    Continue reading
    जौनपुर में उभरेगा क्रिकेट का नया केंद्र, निःशुल्क प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं

    जौनपुर– जौनपुर में खेल और शिक्षा को साथ लेकर एक नई पहल की जा रही है। फतेहगंज स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल अब उभरती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

    जौनपुर में उभरेगा क्रिकेट का नया केंद्र, निःशुल्क प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं

    जौनपुर: आर. एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं में दबदबा, मेधावियों के सम्मान में उमड़ा उत्साह

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    मेडिकल कालेज, जौनपुर में छात्रों का शैक्षणिक कलाकृतियों एवं प्रतिरूप निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन