आईजीआरएस की जांच करने गए लेखपाल को बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त, कई हिरासत में, वीडियो वायरल

जौनपुर, गौराबादशाहपुर।
थाना क्षेत्र के बगथरी गांव में आईजीआरएस (जन शिकायत निवारण प्रणाली) की जांच के लिए पहुंचे लेखपाल को ग्रामीणों ने पीटकर बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष गौराबादशाहपुर व उपजिलाधिकारी केराकत मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर लेखपाल को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया गया।

पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेखपाल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान