मॉडल थाना जफराबाद की कमान संभालते हुये एसओ ने जनता को दिया संकेत नवागत थानाध्यक्ष की सक्रियता को देख बदमाश करने लगे पलायन



जौनपुर। जनपद के नेवढ़िया थाने से स्थानांतरित होकर आए नवागत थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने जफराबाद थाने की कमान संभालते हुए अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए क्षेत्रीय जनता को संकेत दिया कि हमारे रहते आप लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी। यह वर्दी हम जनता की सुरक्षा के लिए ही पहने हैं। आपकी सुरक्षा के लिए हम सदैव तैयार हैं और तैयार रहूंगा।
नवागत थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह अपने अधिकारियों के निर्देश का अनुपालन करते हुए अपने मातहतों के साथ क्षेत्र के आस-पास बाजारों व कस्बों में अपनी सक्रियता अभी ईमानदारी का परिचय देते हुए भ्रमण करते दिखाई देते हैं। उनकी सक्रियता को देखकर जहां क्षेत्रीय जनता में खुशहाली देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर अपराधी किस्म के लोग चूहे के समान बिल में घुस गये। बताया जाता है कि इसके पहले कई स्थानों पर रहकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज जनपद के मॉडल थाना के नाम से जाने वाले जफराबाद थाने का कमान संभालते हुए अपनी सक्रियता दिखाकर अपराधियों को संकेत दिया कि हमारे रहते हुए किसी प्रकार की शिकायत मिली तो खैर नहीं है। कुछ स्थानों पर शरारती तत्वों के लोग राहगीरों को परेशान करते थे।
श्री सिंह को जफराबाद थाने पर कदम रखते ही अपराधी किस्म के लोग घर छोड़कर पलायित हो गये। उन्होंने अपने मातहतों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में अगर पहचान बनानी है तो ईमानदारी व सक्रियता से क्षेत्र में रहकर कम करें। ऐसा न करने पर शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। पीड़ित को परेशान करने वालों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और कार्रवाई करने से उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष ने थाने के सभी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर कोई पीड़ित महिला थाने पर आती है तो उसकी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने से ना चुके। बता दें कि जफराबाद थाने की कमान संभालते हुए एक पखवाड़े नहीं हुआ। अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए क्षेत्रीय जनता के दिलों पर छा गये। वहीं नवागत थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने गश्त के दौरान कहा कि झूठी अफवाह फैलाने वाले वह शराब पीकर वाहन चलाने वालों के प्रति कार्रवाई करते हुए उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। श्री सिंह की सक्रियता एवं ईमानदारी को देखते हुए क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने भेंट वार्ता के दौरान बताया कि जिले के हर थाने चौकी पर श्री सिंह जैसा ईमानदार व सक्रिय दरोगा मिल जाय तो आस—पास के क्षेत्रों एवं बाजारों में शांति का माहौल कायम रहेगा। वहीं हर कार्यक्रम त्योहार अच्छे ढंग से सम्पन्न होंगे। हम ग्रामवासी उनकी ईमानदारी व सक्रियता को देखकर हम इन्हें प्रणाम करते हैं।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न