सावधान! मड़ियाहूं में धड़ल्ले से बेचा जा रहा कैस्ट्रॉल कम्पनी का इंजिन आयल



मड़ियाहूं, जौनपुर। सावधान, अगर आप भी अपने वाहन का इंजिन आयल बदलवाना चाहते हैं तो हो जाए सावधान, क्योंकि मड़ियाहूं में धड़ल्ले से  कैस्ट्रॉल कंपनी का इंजिन आयल सहित विभिन्न कंपनियों के डुप्लीकेट ऑटो पार्ट बेचे जा रहे हैं।


बता दें कि स्थानीय नगर में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नगर में कई ऑटो पार्ट के दुकानों पर डुप्लीकेट कैस्ट्रॉल कंपनी का इंजिन आयल और विभिन्न कंपनियों के दो पहिया वाहन के ऑटो पार्ट बेचे जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मड़ियाहूं कोतवाली से महज २० कदम की दूरी पर स्थित अरविन्द ऑटो पार्ट पर पाया गया है जहां कैस्ट्रॉल कंपनी का डुप्लीकेट इंजिन आयल पकड़ा गया है।


मड़ियाहूं नगर में इन दिनों दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन के इंजन में पड़ने वाली डुप्लीकेट कैस्ट्रॉल कंपनी का इंजिन आयल धड़ल्ले से बिक रहा है जिससे वाहन स्वामियों का पैसा बर्बाद हो रहा है। डुप्लीकेट इंजिन आयल से  इंजन में बार—बार खराबी आ रही है। बताया जाता है कि इस गोरखधंधे को करने के लिए नगर में स्थित मोटर पार्ट की दुकान बेहतर तरीके से वाहन मालिकों को बर्बाद करने में कारीगर साबित हो रही है। मड़ियाहूं कोतवाली से २० कदम की दूरी पर कस्बा में स्थित अरविंद ऑटो मोबाइल्स के नाम से दुकान स्थित है। यहां पर दो पहिया वह चार पहिया वाहनों की मरम्मत का सामान बिकता है।


बुधवार को मुंबई से आई टीम का एक सदस्य फिल्मी तरीके से कैस्ट्रोल ऑयल कंपनी का मोबाइल खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि दुकानदार ने उपरोक्त कंपनी के सारे मोबिल आयल का डुप्लीकेट दिखाया। मोबाइल आयल को देखने के बाद टीम अधिकारी संतुष्ट हुआ। इसके बाद अपना परिचय देते हुए सारे कॉपी राइट आयल का फोटो लेते हुए 1 लीटर के डिब्बे को अपने कब्जे में लेकर मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को कॉपी राइट के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित तहरीर दिया।


आईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नरीमन प्वाइंट मुंबई के मार्केटिंग अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अरविंद ऑटोमोबाइल से 1 लीटर का कैस्ट्रोल ऑयल को लेकर कॉपी राइट के अंतर्गत कार्रवाई करने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया है।

बाकी दुकानदारों को चिन्हित कर लिया गया उन पर भी कार्रवाई होगी।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह