दैवीय आपदा राहत के तहत 24 घंटे में ही पीड़ित परिवारजन को दी गई आर्थिक सहायता

दुख की इस घड़ी में शासन प्रशासन परिवार के साथ- जिलाधिकारी

जौनपुर – जनपद में गत 15 जून 2025 को अचानक आई आंधी, वर्षा एवं आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम काशी दासपुर परगना व तहसील केराकत निवासी आशू यादव पुत्र राहुल यादव, अंश यादव पुत्र राहुल यादव, आयुष पुत्र अनिल यादव, ग्राम करनेहुवा उचेहुआ निवासी बृजेश राजभर पुत्र महेंद्र राजभर की असामयिक मृत्यु हो गई।

।


उक्त प्रकरण दैवीय आपदा के अंतर्गत आने के कारण पीड़ित व्यक्ति के परिजन सुमन यादव को 08 लाख, साधना यादव और मनीषा को क्रमशःरु. 04-04 लाख की अनुग्रह धनराशि लाभार्थी के खाते में भुगतान हेतु स्वीकृत की गयी है।


उक्त प्रकरण में माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए 24 घंटे के भीतर उनके परिवार जनों को आपदा के तहत धनराशि उपलब्ध करायी।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रकरण बेहद संवेदनशील होते हैं। इस दुख की घड़ी में शासन प्रशासन परिवार के साथ है। शासन के निर्देश के क्रम में परिवारजन को आर्थिक सहायता के रूप में धनराशि दी जा रही है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां