लावारिश शव इंतजामिया कमेटी ने दफन करवाया 158वां शव


जौनपुर। जिले में मिलने वाले मुस्लिम लावारिश शव को दफन करवाने वाली कमेटी लावारिस शव इंतजामियां कमेटी ने जलालपुर थाने से मिला शव यहां हम्ज़ा चिश्ती स्थित कब्रिस्तान पर दफन करवा दिया। शव के बारे में पुलिस विभाग से आरक्षी जिया नारायण पाटिल ने बताया कि यह शव जलालपुर के रेहटी हाइवे पर मिला था। हुलिया से अधेड़ प्रतीत हो रहा था जिसकी उम्र लगभग 45 साल होगी। शव को पोस्टमार्टम के बाद कमेटी को सौंपा गया। कमेटी द्वारा मुस्लिम रीति—रिवाज से हजरत हम्ज़ा चिश्ती स्थित कब्रिस्तान पर दफन करवाया गया। कमेटी के संस्थापक रियाजुल हक ने बताया कि लॉक डाउन के बाद से मुस्लिम शव को दफन करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में यह 158वां शव था। इस मौके पर जिया नारायण पाटिल आरक्षी जलालपुर के अलावा कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर मेराज, इम्तियाज सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे जहां नमाज ए जनाजा हाफिज सलमान ने अदा करायी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां