जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के संबंध में बैठक हुई संपन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के संबंध में बैठक में संपन्न हुई।


बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया को निर्देशित किया गया कि पीएम सूर्यघर योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर जनपद की रैंकिंग खराब आ रही है, जिसके लिए सम्बन्धित कार्यदाई संस्था और विद्युत विभाग के मध्य समन्वय कराते हुए इस योजना में प्रगति लाई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विभागों में 3 महीने से लगातार अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, उनके विभागाध्यक्ष के प्रति यथोचित कार्यवाही की जाए। फैमिली आईडी बनाए जाने और टूल किट वितरण में प्रगति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की और शीघ्र अति शीघ्र अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने जनपद में जो भी परियोजनाएं पूर्ण हो गई है, उन्हें पोर्टल पर फीड कराने के निर्देश जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरुण कुमार यादव को दिए।

उन्होंने कहा कि जिन विभागों की खराब रैंक आई है उनमें कारणों को चिन्हित करने, तथा समाधान करते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा नियमित रूप से सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की जाती है। समस्त विभाग यह सुनिश्चित करे किसी भी स्थिति में जनपद की रैंकिंग में गिरावट नहीं आनी चाहिए।


इसके साथ ही जिलाधिकारी ने 21 जून को योग दिवस के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही कार्य योजना बनाकर ससमय तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी तथा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा योग दिवस पर सभी से योग करने का आह्वान किया गया है। पूर्व की भांति इस वर्ष भी योग दिवस की तैयारी को समय से पूर्ण कर ले। सभी अधिकारी, कर्मचारी योग को अपने जीवन शैली में शामिल करें तथा योग दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अवश्य प्रतिभाग करें, योगा को लेकर अन्य लोगों को जागरुक भी करें। योग न केवल हमारे तन अपितु मन को भी स्वस्थ रखता है।


इस अवसर पर, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त एनआरएलएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह