डीएम के आदेश पर जनपद में कृषि विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा कीटनाशक दावों के प्रतिष्ठानों पर की गई आकस्मिक छापेमारी

. अनियमित पाए जाने पर दो दुकानों के लाइसेंस हुए निलंबित ,17 दुकानों से नमूना आहरित कर जांच हेतु भेजे गए प्रयोगशाल

जौनपुर–   जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 18 जून 2025 को जनपद के विभिन्न थोक एवं फुटकर कीटनाशक विक्रेताओ के प्रतिष्ठानों पर अलग-अलग टीम बनाकर आकस्मिक छापे की कार्यवाही की गयी।
            कार्यवाही के दौरान दो दुकान का लाइसेंस निलम्बित किया गया एवं 17 संदिग्ध कीटनाशको के नमूने प्रतिष्ठानों से आहरित करके उन्हें प्रयोगशाला परीक्षण हेतु प्रेषित किया गया।
             इस छापेमारी में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार द्वारा सदर में एवं बदलापुर में जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह द्वारा मछलीशहर एवं मडियाहू तथा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप – ए राजेंद्र कुमार यादव द्वारा केराकत एवं शाहगंज तहसील में छापे की कार्यवाही की गयी। साथ ही प्रतिष्ठान संचालको को सख्त निर्देश भी दिया गया कि किसी भी प्रकार के प्रतिबन्धित कीटनाशी रसायनों का क्रय-विक्रय न करें जिससे कृषको को नुकसान पहुचें।

  • Related Posts

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य जौनपुर, 17 अप्रैल 2026 (सू०वि०)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी.के. सिंह ने बताया…

    Continue reading
    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    जौनपुर– जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007, उ०प्र० नियमावली 2014 एवं उ०प्र०…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    मेडिकल कालेज, जौनपुर में छात्रों का शैक्षणिक कलाकृतियों एवं प्रतिरूप निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित