पीयू में प्रवेश प्रक्रिया हेतु ऑनलाइन आवेदन 25 जून तक

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय परिसर स्थित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून 2025 निर्धारित की गई है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने दी।


कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि शोध गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करना है, जिससे विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से समय से आवेदन करने की अपील की।


विश्वविद्यालय परिसर में कुल छह संकाय — विज्ञान, अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान, विधि, अभियांत्रिकी, फार्मेसी एवं व्यवसाय प्रबंधन — के अंतर्गत स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रम संचालित हैं। साथ ही रज्जू भैया संस्थान में भी शिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रो. सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जिसका विस्तृत कार्यक्रम एवं प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा।


पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विशिष्ट पहचान इसकी अत्याधुनिक सुविधाओं में निहित है, जिसमें उच्च स्तरीय प्रयोगशालाएं, समृद्ध केंद्रीय पुस्तकालय, वाई-फाई युक्त परिसर, इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम तथा छात्रावास की सुविधाएं सम्मिलित हैं। यह सभी सुविधाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक सिद्ध हो रही हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां