विश्वविद्यालय में वाई ब्रेक योग प्रोटोकॉल के हुआ योग


जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय में कार्यरत कार्मिकों के लिए वाई ब्रेक योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया. कुलपति प्रो. वंदना सिंह के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग किया. कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि जीवन को योग को सदैव शामिल किये रहे.
वाई-ब्रेक योग प्रोटोकॉल, आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित एक पांच मिनट का योग कार्यक्रम है, जिसे विशेष रूप से काम करने वाले लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि वे अपने कार्यदिवस के दौरान तनाव मुक्त, तरोताजा और फिर से ध्यान केंद्रित कर सकें. योगाचार्य जय सिंह द्वारा योग प्रोटोकॉल में सरल योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान कराया गया. इसमें ताड़ासन, स्कंध चक्र, अर्धचक्रासन, नाड़ीशोधन प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया. इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रो. प्रमोद यादव, उपकुलसचिव बबीता सिंह, एआर मुस्ताक अली, डॉ.मनोज पाण्डेय, डॉ. पुनीत सिंह, संजय सिंह, श्याम त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, पंकज सिंह समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे.

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न