योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिये फायदेमन्द: दिनेश टण्डन


लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने लगाया योगाभ्यास शिविर
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन मछरहट्टा में किया जहां प्रशिक्षक भारती योग संस्थान के जिला प्रधान योगाचार्य राम आसरे साहू ने लोगों को योग के कई आसनों का अभ्यास कराया।
वहीं दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने कहा कि निरोगी काया के लिये योग का अधिक महत्त्व है, इसलिए सभी लोग योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनायें। योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। एक अच्छे जीवन के लिये ऋषि-मुनियों ने योग को जीवन का आधार बताया है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
इसी क्रम में प्रशिक्षक योगाचार्य राम आसरे साहू ने कहा कि सेहतमन्द शरीर की अहमियत तब समझ आती है जब हम अचानक ही गम्भीर रूप से बीमार हो जाते हैं। इसके पहले संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने कहा कि स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं, योग करें, इसे अपनी आदत बनायें। अन्त में सभी को योग शपथ दिलाते हुये संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर चार्टर सचिव अरूण त्रिपाठी, टीबी मुक्त भारत अभियान के मंडल चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू, राजीव श्रीवास्तव, सोमेश्वर केसरवानी, संजय सिंघानिया, रंजीत सिंह, योगेश साहू, सुशील अग्रहरी, अनिल वर्मा, मोहम्मद अकरम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


001

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न